बड़ी खबर :- गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी ठप,सचिव विहीन हुआ ग्राम पंचायत दामुज...

हप्ते भर से ज्यादा का समय बीत चुका है उसके बाद भी खबर लिखे जाने तक नए पंचायत सचिव की पदस्थापना नही हो सकी है। न वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसके कारण कही न कही शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है। स्थानीय ग्रामीणों की भी अनेक समस्या व्याप्त है। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ में बात करे तो गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी 1st हप्ते में ठप रही। पशुपालक गौठान में गोबर लेकर पहुचे लेकिन विक्री नही कर सके जिसका मुख्य कारण पंचायत सचिव विहीन बताया गया। ऐसा नही है की उच्य अधिकारियों को यह जानकारी नही की ग्राम पंचायत दामुज के सचिव रिटायर हो गए उसके बाद भी एक हप्ते बीत जाने के बावजुद भी नए सचिव की पदस्थापना न होना समझ से परे है ?