टांडा के उदासीन शिव मंदिर बादली में अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारम्भ

टांडा के उदासीन शिव मंदिर बादली में अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारम्भ

टांडा के शिव मंदिर उदासीन आश्रम बादली में अखंड रामायण पाठ हुआ शुरू

टांडा, रामपुर । यूपी

जनपद रामपुर की तहसील टांडा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बादली में श्री शिव मंदिर उदासीन आश्रम बादली में प्रशासन की जानिब से केशब मुनि महाराज के नेतृत्व में छत्तीस घन्टे तक के लिए अखंड रामायण का पाठ शुभारम्भ हो गया है। यह रामायण पाठ नवरात्रे के अवसर पर मंदिर में कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं, तहसील कर्मचारियों ने मंदिर पहुंचकर रामायण पाठ को सुनकर लाभ कमाया।

      यह रामायण पाठ छत्तीस घन्टे तक  लगातार चलता रहेगा। इसके अलावा कीर्तन भजन का भी  आयोजन होगा। रामायण पाठ से पूर्व मंदिर को सजाया गया था। कथा वाचक द्वारा रामायण पाठ का सुंदर वर्णन किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत केशव मुनि महाराज व आर के दिलीप कुमार सक्सेना, प्रदीप चौहान, राकेश कुमार, अंकुर, आर के रमेश लाल, आयुष पाल सहित समस्त कर्मचारी व नगर क्षेत्र श्रद्धालु उपस्थित रहें।