सैदनगर पुलिस ने गायब बालक को तलाशा, घर की छत पर सोया मिला

सैदनगर पुलिस ने गायब बालक को तलाशा, घर की छत पर सोया मिला

बालक को तलाशने के बाद गोद में लिए हुए सैदनगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक

बालक को सैदनगर पुलिस ने तलाशा, घर की छत पर सोया मिला

रामपुर। यूपी

जनपद रामपुर की चौकी सैदनगर चौकी क्षेत्र के चार वर्षीय बालक के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बारीकी से बच्चे को तलाश किया तो, बालक घर की ही छत पर सोया हुआ मिला। पुलिस के इस कार्य की परिजनों व ग्रामीणों ने सराहना की।

        थाना टांडा जनपद रामपुर क्षेत्र की चौकी सैदनगर क्षेत्र के गांव मरघटी निवासी प्रेमपाल सिंह का चार वर्षीय पुत्र शुक्रवार की दोपहर से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा बालक को गांव, जंगल सहित अन्य जानकारी की जगह तलाश किया गया।परन्तु बालक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर परिजनों को बालक की चिंता सताने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने इस प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बालक को तलाशने के कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा बारीकी से जानकारी की तो, देखा कि बालक अपने ही घर की छत पर किनारें की ओर सोया हुआ मिला। पुलिस की इस त्वरित बुद्धिमता पूर्ण खोज कार्य की परिजनों सहित गांव के लोगों ने सराहना की। बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी की लहर है।