युवा नेता मनोज बने भाजपा मंडल महामंत्री,समर्थको की लंबी लिस्ट से लगातार आ रहे है बधाई शुभकामाएं...

युवा नेता मनोज बने भाजपा मंडल महामंत्री,समर्थको की लंबी लिस्ट से लगातार आ रहे है बधाई शुभकामाएं...

सोनहत। भाजपा मण्डल सोनहत की नई कार्यकारिणी भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल तथा मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े की सहमति से जारी की गई है।

इस कार्यकारिणी में इस बार साधारण परिवार के कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए युवा नेता मनोज साहू को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है.मनोज साहू ने छात्र संघ के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से राजनीति की सुरुआत किया था. इस दौरान सोनहत महाविद्यालय के सचिव व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे.और चुनाव जीत कर छात्र हित में लड़ाईयां लड़ी थी। लगभग 8 सालों से परीक्षा केंद्र की मांग करते हुए आंदोलन भी किया था जिसका परिणाम सकारात्मक मिला और आज छात्र छात्राओं की वर्षो की समस्या का समाधान हुआ और सोनहत कॉलेज में परीक्षा केंद्र की स्वीकृति मिली।

पढ़ाई छोड़ने के बाद युवा मोर्चा में नेतृत्व करते हुए मण्डल अध्यक्ष बन कर जनहित के मूद्दो पर कई आंदोलन किया है. मनोज का यह परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम ही है जो भाजपा ने संगठन के महत्वपूर्ण पद पर महामंत्री का दायित्व सौंपा है।

महामंत्री बनने के बाद मनोज ने  भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी मंत्री नवरत्न पांडे मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े जी का आभार व्यक्त किया है।