मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

लोरमी -- मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोरमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की इस दौरान असम राज्य से आए हुए विधायक उत्पल वोरहा एवं पूर्व विधायक तोखन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि भारतीय वैज्ञानिकों के द्वारा चंद्रयान 3 मिशन की शुरुआत करते हुए चंद्र लैडर तथा रोवर को उपग्रह के सहारे लॉन्च किया गया था जो कि अब लंबी दूरी तय कर चंद्रमा के ऑर्बिट पर प्रवेश कर चुका है जो महज कुछ घंटे बाद चंद्रमा पर उतरने वाला है। इसरो के द्वारा चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं इसरो के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि जिस तरह से चंद्रयान-2 का चन्द्रमा में क्रैश लैंडिंग हुआ था उसके विपरीत इस बार चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग चंद्रमा पर कराया जाएगा।

वही चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए लोरमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इस दौरान असम राज्य से आए हुए विधायक एवं पूर्व विधायक तोखन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पूजा अर्चना चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की जा रही है यह भारतीय वैज्ञानिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि है जो आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर रहा है इससे पूरे विश्व में भारत की सफलता का परचम लहराएगा।