भारत ने रचा इतिहास चन्द्रयान3 ने चन्द्रमा की धरती पर की सफल लैंडिंग

श्रीहरिकोटा। 23 अगस्त।
भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए चन्द्रयान 3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतार दिया है। देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी ने देशवासियों को बधाई दी।
विदित हो कि 14 जुलाई को इसरो द्वारा चन्द्रयान 3 को लांच किया गया था इसमें एक रोवर भी है जो लैंडर की मदद से चन्द्रमा की सतह पर उतरने के बाद चन्द्रमा की मिट्टी और वायुमंडल का परीक्षण करेगा। भारत दुनिया का पहला देश है जिसने चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक लैंडर को उतारा है। इससे पूर्व भारत द्वारा भेजा गया चन्द्रयान 2 मिशन अंतिम समय में असफल हो गया था परन्तु आज की कामयाबी के बाद इसरो ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। प्रधानमंत्री ने इसरो की उपलब्धि पर कहा ‘‘ये क्षण अभूतपूर्व है, इंडिया इज नाउ ऑन द मून’’।