बीजेपी के पूर्व पार्षद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता,,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस के समक्ष ली सदस्य्ता

मुंगेली -- प्रदेश में बैठी कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मुंगेली नगरपालिका के पूर्व पार्षद नारद देवांगन सहित दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की है।
आपको बता दें कि मुंगेली नगरपालिका के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में आज दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है जिसमे नगरपालिका के पूर्व पार्षद नारद देवांगन भी शामिल है। सभी बीजेपी कार्यकर्ता हेमेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के समक्ष पहुँचे जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता दिलाई।