26 सितंबर को लोरमी आएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

26 सितंबर को लोरमी आएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

लोरमी -- छत्तीसगढ़ में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा  आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के लिये परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।जिसके तहत भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर को जशपुर से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे हरी झंडी दिखाएंगे।दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।पीएम मोदी बिलासपुर में 28 को परिवर्तन यात्रा के समापन में शामिल होंगे।लोरमी विधानसभा में 26 सितंबर को परिवर्तन यात्रा शाम को पहुँचेगी व मानस मंच प्रांगण में विशाल आमसभा होगी।

       

    भाजपा विधानसभा लोरमी की बैठक में उक्त बातों की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार चल रही है, भूपेश बघेल की सरकार अब कुछ ही दिनों की मेहमान है।आने वाले 26 सितम्बर को लोरमी में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आप लोगों की हजारों की संख्या में उपस्थिति यात्रा को सफल बनाते हुए छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगी।

                 बैठक में उपस्थित लोरमी विधानसभा के प्रभारी रामकुमार भट्ठ ने कार्यकर्ताओं को सभी बूथो से परिवर्तन यात्रा में प्रभावी उपस्थिति हेतु अपील करते हुए कहा कि आप इस यात्रा की तैयारी निचले स्तर पर जाकर करे।सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करे।

             उन्होंने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारे यसश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम निर्धारित करना और उसी दिन युवा मोर्चा के द्वारा नव मतदाता सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

                बैठक को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल गिरी गोस्वामी संबोधित करते हुए कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसकी तैयारी में मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता विशेष संपर्क अभियान चलाकर भीड़ जुटाने के लिए सकारात्मक प्रयास करें जो लक्ष्य पार्टी ने हमें दिया है उससे कहीं बढ़कर हमें प्रयास करना हैं।

                 बैठक को भाजपा के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने संबोधित करते हुए युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितंबर को मानस मंच प्रांगण में 18 से 23 वर्ष के हजारों युवाओं को  छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा के हमारे साथी कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए मतदाताओं को लाने हेतु संपर्क में लग जाए।

                बैठक को जिला भाजपा उपाध्यक्ष धनीराम यादव धनेश साहू मंडल अध्यक्ष गोड़खाम्ही महाजन जायसवाल ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन लोरमी मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने एवं आभार देवरहट मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया।

                इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना देवी दास,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामावतार राजपूत, युवा मोर्चा के लोरमी विधानसभा प्रभारी मुकेश कौशिक,विस्तारक हेमन्त खैरवार, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीसेवक पाठक, राकेश दुबे,रामेश्वर बंजारे,विनय साहू,रोहित साहू,रवि शर्मा, तितरा राजपूत, श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू,महामंत्री विश्वास दुबे, सुशील यादव, राजेंद्र साहू,जवाहर दिवाकर,ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, रामनिहोरा कश्यप,वीरेंद्र गुप्ता, माधव तिवारी, अभिषेक पाठक, श्रीमती अनिता साहू,श्रीमती सावित्री राजपूत, घनश्याम खत्री,अश्विनी महराज,पारस साहू,अर्जुन राजपूत, संतोष साहू फौजी,खडानन कश्यप,अशोक साहू, गणेश जायसवाल, डालाराम साहू,संदीप सोनी,तामेश्वर साहू,ललित राजपूत, परमेश्वर बंजारे,छत्तु कश्यप, नरसिंह दास वैष्णव,मानिक जायसवाल, उमेश लोनिया,हीरा साहू,कोमल जायसवाल, मदन चंद्राकर, डीहाराम साहू,रामकुमार साहू,संतोष साहू,जन्मेजय जायसवाल, श्रेय त्रिपाठी, जीवन साहू,दुखी राम साहू,विनोद कौशिक, लखन तिवारी,गणेश साहू,गणेश जायसवाल,दुर्गेश तिवारी,रघुनाथ साहू,बालक नरेंद्र यादव,राजेंद्र टंडन, हेमंत साहू मुकेश साहू,राजू साहू,ज्ञानिक लाल कश्यप,रवि साहू, छेदीलाल साहू,चोवाराम जायसवाल,छबील वर्मा,मदन श्रीवास,मनहरण राजपूत,ब्रह्मा लूनिया,पन्ना तिवारी,तोषण साहू,जगदीश साहू,मनहरण लाल पटेल,छेदी पटेल,रमेश पटेल,सिद्ध राम पटेल,परमेश्वर साहू,लोचन साहू,शोभाराम साहू,शिव प्रसाद कश्यप,पवन गुप्ता,राजकुमार दुबे,विजय राजपूत,महेंद्र साहू,योगेश साहू,किरण साहू,केजू राम चंद्राकर,वसीम अली, सत्यनारायण राजपूत,रामायण सिंह राजपूत,भगवान सिंह राजपूत,देवेंद्र विश्वकर्मा,ओम प्रकाश साहू,मोहित साहू,गुलाब वर्मा,देवी सिंह ठाकुर,विनय जायसवाल,नंदलाल साहू,देव सिंह पोर्त,मुकेश कुमार साहू, दीपक प्रजापति,रघुवीर साहू,दीपक निर्मलकर,प्रदीप गायकवाड,रामनाथ साहू,धनीराम साहू,परमेश्वर तोंडे,शिवकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।