राष्ट्रीय पोषण माह पर कार्यशाला संपन्न,कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की स्थानीय प्रशासन की तारीफ...

राष्ट्रीय पोषण माह पर कार्यशाला संपन्न,कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की स्थानीय प्रशासन की तारीफ...

सोनहत(कोरिया)

महिला एवं बाल विकास विभाग सोनहत द्वारा सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पोषण कार्यक्रम अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह, जनपद सदस्य मानमति सिंह, प्रकाश पैकरा, राम प्रताप मराबी, सरपंच संघ अध्यक्ष बहादुर कमलवंसी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपत पंचायत सोनहत, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनहत व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य व अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के लिए ड्रेस व आसान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन के कार्यो की सराहना की।