स्वामी आत्मानंद प्रेमनगर में प्रथम वार्षिकोत्सव आरंभ थीम के साथ मना स्वामी आत्मानंद के छात्रों ने दिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व लगाए विभिन्न स्टॉल

Ab Uski
*सूरजपुर/ प्रेमनगर:-* स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रेमनगर में इस वर्ष प्रथम वार्षिक उत्सव "आरंभ" थीम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखमनिया जगत अध्यक्ष नगर पंचायत प्रेमनगर, विशिष्ट अतिथि सिंगारो बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर विकास खंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत की। जिसका लाभ गरीब व निम्न वर्ग के बच्चों को भरपूर मिल रहा है। स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहां शिक्षा उच्च गुणवत्ता वाली है। कोई देश कितना विकसित है इसे परखने के तीन पैमाने हैं स्वास्थ्य, आर्थिक खुशहाली और शिक्षा। शिक्षा में निवेश करने पर भविष्य में इसका कई गुना लाभ प्राप्त होता है। इसी तर्ज पर सरकार ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत की, जिसका लाभ आने वाली अनेक पीढ़ियों को सुखद भविष्य के रूप में मिलेगा।
*स्वामी आत्मानंद के छात्रों ने दिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व लगाए विभिन्न स्टॉल*
प्रेमनगर में इस वर्ष प्रथम वार्षिक उत्सव " आरंभ" थीम में साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटक, विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। कुछ छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्टाल भी लगाए गए जिसमें भेल, पानी पूरी, चाउमीन मोमोस, मंचूरियन, पकोड़े, जैसे फूड स्टाल के साथ खेल मे रिंग फेक, और कोइन गेम थे।
छात्रों ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा के साथ साथ अनेक संस्कृतियों की वेशभूषा के साथ नृत्य एवं नाटक के माध्यम से स्वच्छता, बाल विवाह पर प्रस्तुति के साथ दर्शकों के रूप में उपस्थित समस्त पालकों, ग्रामजनों का मनोरंजन किया गया। इसी प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गाँधी एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रेमनगर के छात्राओं ने भी अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय प्राचार्य आर. बी. सिंह के द्वारा विद्यालय के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया आगे कहा हम बेहतर शिक्षा देने प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खेलों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल दिया गया। प्राचार्य आर बी सिंह के द्वारा समस्त अतिथि अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, आलोक साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत प्रेमनगर व एल्डर मेन शिवनारायण गुप्ता, पार्षदों में शांति सिंह, देवेंद्र कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि जगंबर सिंह, झम्मन सिंह जी,गणेश्वर सिंह जी,राजीव बंसल,बसंती साहू,भारत लीलावती, सत्यनारायण सिंह,उजित जगत, जनपद सदस्य सावित्री सिंह ,सरपंच संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, सासंद प्रतिनिधि रामनारायण यादव ,रमेश साहू, एस. एस. दीक्षित,आई. अंसा
री, जी. एस. अण्डिल्य , जे. पी. पाण्डेय, बीईओ आलोक कुमार सिंह, एबीईओ प्रताप सिंह पैंकरा, बीपीओ रमेश जायसवाल, सुश्री रेखा जायसवाल प्राचार्य कॉलेज प्रेमनगर, सीएसी रामलल्लू साहू,पुष्पराज पांडेय, विद्यालयीन छात्र छात्राएं के साथ पालकगण भी उपस्थित रहे।