नगर पालिका ने कराई शौचालय की मरम्मत

रामपुर जनपद की टांडा नगर पालिका ने कराई सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं मरम्मत

टांडा, रामपुर 

नगर पालिका द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय की नगर पालिका द्वारा शौचालय की सफाई करा दी है। इतना ही नहीं छत पर उगे पेड़ को कटवाकर छत व दीबार की मरम्मत भी कराई गई है।  

       मुरादाबाद मार्ग स्थित, पशु चिकित्सालय के आगे बने सार्वजनिक शौचालय की छत पर पेड़ घास आदि उग आई थी। टैंक से पानी निकल रहा था। लोगों की शिकायत के आधार पर नगर पालिका ईओ ने प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए नगर पालिका कर्मचारियों से सफाई कराई, छत पर उग आए पेड़ आदि कटवाकर शौचालय की मरम्मत भी कराई है।